Bharat Bulletin

अन्य

शांतरशाह में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर युवक की गोली मारकर हत्या

(कपिल कुमार) हरिद्वार। के बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह गांव में सोमवार देर शाम मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि दो अज्ञात बदमाश मुंह पर सफेद कपड़ा बांधकर दुकान में पहुंचे और हैप्पी पुत्र राजकुमार निवासी शांतरशाह को गोली मार दी।

Kapil Kumar ·

शांतरशाह में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर युवक की गोली मारकर हत्या

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल हैप्पी को सूर्य देव अस्पताल, शांतरशाह पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए उप जिला चिकित्सालय रुड़की भेज दिया है।

घटना की सूचना पर एसएसपी हरिद्वार ने पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जानकारी ली। अज्ञात हमलावरों की तलाश में पुलिस द्वारा जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

संबंधित समाचार