शनिवार को जिला सहकारी मत्स्य विकास एवं वितरण फेडरेशन के अध्यक्ष नेपाल सिंह कश्यप ने तालाब के पत्ताधारक जयपाल सिंह से वार्ता की। इसके बाद तालाब का पानी निकलवाने की व्यवस्था की गई, जिसके पश्चात मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता मिली।
मगरमच्छ पकड़े जाने की सूचना गांव में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों और बच्चों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।