डीएम ने भूपतवाला-भीमगोड़ा, मनसा देवी गेट, बाल्मीकि चौक, लालतारा पुल, रोड़ी बेलवाला सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। साथ ही अवैध बिजली कनेक्शन और झूलते तारों को हटाने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहनी चाहिए और दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए संबंधित विभागों को लगातार निगरानी रखनी होगी। डीएम ने नगर निगम, प्रशासन और पुलिस को आपसी समन्वय के साथ अभियान चलाने तथा शहर की सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को कार्रवाई की नियमित समीक्षा करने और कुंभ मेले से पहले व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।