अन्य

छापेमारी कार्रवाई में 15 खाद्य नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजें  गए

(कपिल कुमार)हरिद्वार। रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की तीन टीमों ने हरिद्वार, रुड़की, कनखल, जगजीतपुर, सिडकुल और रानीपुर मोड़ क्षेत्र में मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंट व डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

Kapil Kumar ·

छापेमारी कार्रवाई में 15 खाद्य नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजें  गए

अभियान के दौरान मिठाई, पनीर, दूध, मावा और खाद्य तेल समेत कुल 15 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए लिए गए। निरीक्षण में खाद्य लाइसेंस, साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के रखरखाव में अनियमितताएं मिलने पर कई कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए।

जगजीतपुर में बिना लाइसेंस संचालित मिठाई दुकान पर अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में रखी करीब 10 किलो मिठाई और चटनी नष्ट कराई गई तथा न्यायालय में वाद दायर करने की संस्तुति की गई। वहीं बिना लाइसेंस मार्ट संचालन और एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों की बिक्री पर चालानी कार्रवाई की संस्तुति की गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने पर्वों के दौरान मिलावट और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी बनाए रखने की बात कही है।अभियान के दौरान मिठाई, पनीर, दूध, मावा और खाद्य तेल समेत कुल 15 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए लिए गए। निरीक्षण में खाद्य लाइसेंस, साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के रखरखाव में अनियमितताएं मिलने पर कई कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए।

जगजीतपुर में बिना लाइसेंस संचालित मिठाई दुकान पर अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में रखी करीब 10 किलो मिठाई और चटनी नष्ट कराई गई तथा न्यायालय में वाद दायर करने की संस्तुति की गई। वहीं बिना लाइसेंस मार्ट संचालन और एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों की बिक्री पर चालानी कार्रवाई की संस्तुति की गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने पर्वों के दौरान मिलावट और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी बनाए रखने की बात कही है।