झांकियों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान भक्ति गीतों और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में राजकुमार, मनोज कुमार, ओमबीर सिंह, अजय कुमार, आशीष कोरी, मोहित कुमार, दीपक शर्मा, शेखर कुमार, अनमोल, बंटी कोरी, भूषण लाल, राहुल कुमार, सोनू कुमार, ओम सिंह कोरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।