अन्य

झबरेड़ा में बसपा की बैठक, मिशन 2027 को लेकर संगठन मजबूत करने पर जोर

(ओमबीर सिंह) रूड़की। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव उदहलेड़ी में बहुजन समाज पार्टी की बैठक पूर्व प्रधान सुरेश के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में मिशन 2027 को लेकर संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क बढ़ाने पर चर्चा की गई।

Kapil Kumar ·

पूर्व उत्तराखंड प्रभारी आदेश कुमार ने कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ जनसंपर्क अभियान चलाने और पार्टी की विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने SIR प्रक्रिया के तहत अधिकारियों द्वारा मांगे जा रहे आवश्यक दस्तावेज नियमानुसार उपलब्ध कराने की अपील भी की।

बैठक में जिला अध्यक्ष अनूप कुमार, प्रदेश महासचिव आदेश कुमार, प्रभारी चरण सिंह, पूर्व प्रधान सुरेश, अध्यक्ष शिवकुमार, मांगेराम, अनिल कुमार सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।