कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए भगवान शिव को औढ़रदानी बताया। मेयर किरण जैसल ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर शिव पूजन में सहभागिता की। बाबा हठयोगी, महंत विष्णु दास, महंत प्रेमदास, स्वामी हरिहरानंद भागवताचार्य सहित संतों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए।
इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एकाग्रचित्त होकर सामूहिक शिव आरती की। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सुनील भसीन ने किया। इसके बाद शिव शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।