Bharat Bulletin

अन्य

एसडीएम चौक से एसपी देहात कार्यालय तक कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी

(ओमवीर सिंह) रुड़की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर चल रहे विवाद के बीच झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। झबरेड़ा और मंगलौर क्षेत्र से पहुंचे कार्यकर्ता एसडीएम चौक पर एकत्र हुए और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसपी देहात कार्यालय पहुंचे।

Kapil Kumar ·

एसडीएम चौक से एसपी देहात कार्यालय तक कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी

कांग्रेस विधायक की ओर से एसपी देहात शेखरचंद सुयाल को तहरीर सौंपकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कथित शुद्धिकरण करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई। विधायक वीरेंद्र जाटी ने भाजपा पर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ कार्य करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

एसपी देहात ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार