अन्य

मंगलौर में आंधी से टूटा 11 हजार हाई वोल्टेज लाइन का खंभा, 24 घंटे बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

(कपिल कुमार) हरिद्वार। मंगलौर तेज आंधी और बारिश के चलते थीथकी कवायदपुर गांव में 11 हजार हाई वोल्टेज लाइन का बिजली का खंभा टूटकर सड़क पर लटक गया। खंभा और बिजली के तार सड़क के बीचों-बीच झूलने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, तारों में करंट होने की स्थिति में किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई है।

Kapil Kumar ·

मंगलौर में आंधी से टूटा 11 हजार हाई वोल्टेज लाइन का खंभा, 24 घंटे बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों के अनुसार, खंभा टूटे हुए 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन विद्युत विभाग की ओर से अभी तक इसे हटाने या दुरुस्त करने की कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग को सूचना देने के बावजूद मौके पर कर्मचारी नहीं पहुंचे।

घटना को लेकर ग्रामीणों और राहगीरों में रोष है। उन्होंने विद्युत विभाग और जिला प्रशासन से जल्द मौके पर पहुंचकर टूटे खंभे व तारों को सुरक्षित हटाने तथा बिजली व्यवस्था को सुचारु कराने की मांग की है।