पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त की रात ग्राम गढ़ नंबर-2 में लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां विनीत कुमार, विक्रान्त, आर्यन और सावन आपस में खाने-पीने की बात को लेकर विवाद करते हुए मारपीट पर उतारू थे। पुलिस ने चारों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे उत्तेजित होकर दोबारा झगड़े पर आमादा हो गए।
शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
पुलिस टीम: चौकी प्रभारी सुमननगर अ0उ0नि0 राकेश कुमार, कांस्टेबल महेन्द्र तोमर एवं कांस्टेबल जयदेव।