अन्य

एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में सैनिक सम्मेलन आयोजित

(कपिल कुमार)हरिद्वार। पुलिस कार्यालय रोशनाबाद के कॉन्फ्रेंस हॉल में एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें जनपद के विभिन्न थानों, शाखाओं, कार्यालयों और पुलिस लाइन से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने अपनी पारिवारिक एवं विभागीय समस्याएं रखीं।

Kapil Kumar ·

एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में सैनिक सम्मेलन आयोजित

एसएसपी ने कांवड़ यात्रा 2026 के सकुशल समापन पर पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस दौरान कांवड़ यात्रा एवं अपराध अनावरण में सराहनीय कार्य करने वाले 05 महिला पुलिसकर्मियों सहित कुल 36 पुलिसकर्मियों को जुलाई 2026 के “पुलिस मैन/वूमेन ऑफ द मंथ” के रूप में सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। सम्मानित कर्मियों में कांवड़ मेला सेल के 13 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिन्होंने मेले के दौरान महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।