Bharat Bulletin

अन्य

नारसन कलां में कश्यप समाज के सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की आजाद समाज पार्टी की सदस्यता, 2027 के चुनाव को लेकर मंथन

(ओमवीर सिंह) मंगलौर। विधानसभा मंगलौर के ग्राम नारसन कलां में आजाद समाज पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कश्यप समाज के सैकड़ों लोगों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने नव शामिल सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

Kapil Kumar ·

नारसन कलां में कश्यप समाज के सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की आजाद समाज पार्टी की सदस्यता, 2027 के चुनाव को लेकर मंथन

कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ महासचिव राव असवद उर्फ भूरी पनियाला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं रविंदर कश्यप को मंगलौर विधानसभा का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी मंथन किया गया। वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

संबंधित समाचार