Bharat Bulletin

अन्य

बहादराबाद में 16 से 17 सितंबर तक होगा विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ-2026

(कपिल कुमार) हरिद्वार। युवा कल्याण विभाग हरिद्वार की ओर से विकासखंड बहादराबाद के रानीपुर विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन 16 और 17 सितंबर को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में किया जाएगा।

Kapil Kumar ·

प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं हिस्सा लेंगे। इस दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट, वॉलीबॉल और पिट्ठू सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

16 सितंबर को अंडर-19 और 17 सितंबर को अंडर-14 वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत स्तर से चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे, जबकि वॉलीबॉल एवं पिट्ठू प्रतियोगिताएं सीधे विधानसभा स्तर पर आयोजित होंगी।

संबंधित समाचार