जिलाधिकारी ने पुलिस, स्वास्थ्य एवं सूचना विभाग को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पतालों में फ्लेक्स और बैनर लगाने तथा पात्र दुर्घटना पीड़ितों को समय पर योजना का लाभ दिलाने पर जोर दिया।
उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र सड़क दुर्घटना पीड़ित कैशलेस उपचार की सुविधा से वंचित न रहे।