जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने बाल्मीकि चौक से शिवमूर्ति चौक तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।
प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही कई अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अपना सामान समेट लिया, जबकि अन्य स्थानों पर टीम ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। अभियान से क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान में जिला प्रशासन, नगर निगम की टीम और पुलिस बल मौजूद रहा।