Bharat Bulletin

अन्य

OPS बहाली और TET की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, देहरादून में शिक्षकों-कर्मचारियों का महाआंदोलन

(कपिल कुमार) देहरादून। पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली और TET की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर रविवार को देहरादून में प्रदेशभर के शिक्षक और कर्मचारी बड़ी संख्या में जुटे। NMOPS सहित विभिन्न संगठनों के बैनर तले आयोजित महाआंदोलन में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल से हजारों शिक्षक, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हुए।

Kapil Kumar ·

OPS बहाली और TET की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, देहरादून में शिक्षकों-कर्मचारियों का महाआंदोलन

आंदोलनकारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को कर्मचारियों के भविष्य की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा बताते हुए इसकी बहाली की मांग की। वहीं शिक्षकों ने TET की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया और सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को मजबूती से रखा। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।

संबंधित समाचार