प्रशासन के अनुसार गली संख्या 1, 2, 4 और 5 से पानी की निकासी कर उन्हें जलमुक्त कर दिया गया है, जबकि गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी है। सक्शन मशीन, पंप सेट और जेसीबी के माध्यम से तीन स्तरों पर पानी निकाला जा रहा है।
जिला प्रशासन ने बताया कि राहत की बात यह है कि क्षेत्र के किसी भी आवासीय मकान में जलभराव नहीं है और पानी मुख्य रूप से गलियों में जमा हुआ था। संबंधित विभागों की टीमें लगातार मौके पर निगरानी बनाए हुए हैं।