पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविन्द्र पुत्र कंवरपाल, निवासी रुहालकी दयालपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 अक्टूबर को झबरेड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक गिरीश सिंह और कांस्टेबल अनिल कुमार (कांस्टेबल नंबर 192) शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।