कार्यक्रम में किसान आयोग के उपाध्यक्ष चौधरी अमित सिंह मुख्य अतिथि रहे। ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, किसान मोर्चा अध्यक्ष जसवीर सिंह बैसला सहित अन्य जनप्रतिनिधि और किसान आयोग के सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्षता विभागीय अधिकारी देशराम सैनी ने की।
कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी के विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार ने किसानों को रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती और बेहतर उत्पादन के तरीके बताए। वहीं, विनोद जोशी ने मृदा स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी। अधिकारियों ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन और आय बढ़ाने का आह्वान किया।