निरीक्षण के दौरान लंबित मालों के शीघ्र निस्तारण, विवेचनाओं एवं प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण तथा सीएम पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से कार्रवाई कर रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश दिए गए। बीट अधिकारियों और हल्का प्रभारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने तथा डायल-112 से संबंधित सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया।
पुलिसकर्मियों को थाना क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं का समय से समाधान करने और अपने स्तर से निस्तारित न होने वाले मामलों की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों ने शस्त्रों का अभ्यास भी किया।