ग्रामीणों के अनुसार हमले के बाद गुलदार कुछ समय तक आसपास के क्षेत्र में ही घूमता रहा। गुलदार की मौजूदगी से लोगों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने रात के समय घर लौटने वाले लोगों से सतर्कता बरतने और सावधानीपूर्वक आने-जाने की अपील की है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।