मगरमच्छ को नहर के किनारे देखकर आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मगरमच्छ की मौजूदगी से नहर के आसपास रहने वाले लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मामले का संज्ञान लेते हुए नहर क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर रेस्क्यू करने की मांग की है। वहीं, लोगों से अपील की गई है कि वे नहर के किनारे जाते समय सावधानी बरतें।