जन्मदिन के अवसर पर हरि पहलवान के आवास पर सुबह से ही परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने फूल-मालाओं और मिठाई के साथ दोनों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। परिवार के सदस्यों ने केक काटकर खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर हरि पहलवान ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि अपनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है।