Bharat Bulletin

अन्य

जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशों का धरातल पर दिखने लगा असर

(कपिल कुमार) हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के बाद जनपद में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-334A के प्रदार्था क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों पर पेंचवर्क, मरम्मत और डामरीकरण का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

Kapil Kumar ·

जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशों का धरातल पर दिखने लगा असर

अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग रुड़की सुरेश तोमर ने बताया कि क्षतिग्रस्त एवं गड्ढायुक्त सड़कों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा मौके पर लगातार निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की निगरानी की जा रही है।

जिलाधिकारी ने निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। सड़कों के गड्ढामुक्त होने से स्थानीय लोगों के साथ हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

संबंधित समाचार