Bharat Bulletin

अन्य

चंडी चौक, आयरिश पुल, बैरागी कैंप, दक्षद्वीप सहित विभिन्न क्षेत्रों का संबंधित अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

(कपिल कुमार) हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत 15 अक्टूबर तक जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लक्ष्य को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रविवार को विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने चंडी चौक, चंडी पुल, आयरिश पुल, बैरागी कैंप और दक्षद्वीप सहित कई स्थानों पर सड़क मरम्मत एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

Kapil Kumar ·

चंडी चौक, आयरिश पुल, बैरागी कैंप, दक्षद्वीप सहित विभिन्न क्षेत्रों का संबंधित अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को डामरीकरण और पेंचवर्क कार्यों में तेजी लाने तथा आवश्यकता के अनुसार श्रमिकों एवं संसाधनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने शंकराचार्य चौक से भूपतवाला तक सड़क मरम्मत कार्य को प्राथमिकता से पूरा कराने को कहा।

दक्षद्वीप स्थित बैरागी क्षेत्र में निर्माणाधीन 60 मीटर स्पान पुल का निरीक्षण करते हुए डीएम ने गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही कुंभ मेला संबंधी निर्माण कार्यों की समीक्षा कर उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों में पेंटिंग व वॉल पेंटिंग कराने तथा खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मत और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

संबंधित समाचार