Bharat Bulletin

अन्य

दिल्ली की गोल्ड लोन कंपनी से चोरी के जेवरात बरामद, मंगलौर पुलिस को मिली सफलता

(कपिल कुमार) हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने ग्राम उदलहेड़ी में हुई चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए चोरी के शेष जेवरात दिल्ली के भजनपुरा स्थित कैपरी गोल्ड लोन शाखा से बरामद कर लिए। पुलिस के अनुसार, आरोपी राहुल ने चोरी के गहने गिरवी रखकर ₹2,51,200 का गोल्ड लोन लिया था।

Kapil Kumar ·

दिल्ली की गोल्ड लोन कंपनी से चोरी के जेवरात बरामद, मंगलौर पुलिस को मिली सफलता

एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो अंगूठियां, दो जोड़ी कुंडल, नथ, मांग टीका और चेन समेत सभी शेष जेवरात बरामद किए। इस कार्रवाई के साथ चोरी के माल की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित हुई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूरत शर्मा, कांस्टेबल तेजपाल, किशन देव राणा और होमगार्ड सचिन कुमार शामिल रहे।

संबंधित समाचार