पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर को रघुदेव निवासी शेरपुर खेलमऊ ने घर से सिलेंडर, इनवर्टर और बैटरी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विजय पुत्र बुद्धू निवासी शेरपुर खेलमऊ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ल्यूमिनस कंपनी का इनवर्टर और वैकुना कंपनी की लाल बैटरी बरामद की। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम: उपनिरीक्षक गंभीर सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह और कांस्टेबल बलदेव शामिल रहे।