पुलिस टीम ने कुंजा रोड, इकबालपुर के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अरुण पुत्र सोमपाल, निवासी ग्राम मानुबास, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और सक्रिय अपराधियों की जांच के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 8 अक्टूबर 2026 को थाना झबरेड़ा पुलिस की टीम कुंजा रोड, इकबालपुर के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल रामबीर और हेड कांस्टेबल गजपाल शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।