सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान भूपतवाला स्थित जय गंगा ट्रेडर्स से लिए गए चाउमीन नूडल्स के नमूने को मिथ्या छाप पाया गया। वहीं, भीमगोड़ा में डबल कंप्यूटर ब्रांड खाद्य तेल का नमूना भी मिथ्या छाप पाया गया। विभाग ने संबंधित निर्माता फर्मों राजू फूड्स, ज्वालापुर और श्री नैना इंडस्ट्रीज, बहादराबाद को नोटिस जारी किए हैं।
इसके अलावा, भूपतवाला के होटलों का निरीक्षण कर संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने, यात्रियों को ताजा भोजन परोसने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।