पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को होटल लज्जा के सामने चेकिंग के दौरान आरोपी चन्दन (26 वर्ष), निवासी रविदास बस्ती, आरके मिशन रोड, कनखल, हरिद्वार के कब्जे से मैकडॉवेल नंबर-1 मार्का के 55 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मामले में कोतवाली बहादराबाद में मुकदमा संख्या 379/26 दर्ज किया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह, कांस्टेबल विक्रम सिंह और कांस्टेबल अवनेश राणा शामिल रहे।