पुलिस के मुताबिक, 12 अक्टूबर 2025 को बंदर टोल निवासी एक व्यक्ति ने अपने सोलर प्लांट में चोरी के संबंध में आशु व अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(1) के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 20 अक्टूबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, बरामदगी के आधार पर मामले में अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट, कांस्टेबल शहजाद और पीआरडी संदीप शामिल रहे।