बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, चार्ज अधिकारियों और डेटा ऑपरेटरों ने भाग लिया। इस दौरान विभागीय समन्वय, डेटा संकलन, डिजिटलीकरण और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में तैयारियां पूरी करने, डेटा प्रविष्टि में शुद्धता बनाए रखने और शासन के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।