20 से 26 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक वृंदावन के श्री महंत राहुल गोपाल जी महाराज श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे। वहीं, 27 नवंबर को दोपहर 12 बजे विशाल प्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
यह धार्मिक आयोजन श्री महंत रीमा गिरी जी महाराज एवं श्री महंत त्रिवेणी गिरी जी महाराज के पर्यवेक्षण में संपन्न हो रहा है। आश्रम परिवार ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।