Bharat Bulletin

अन्य

झबरेड़ा पुलिस ने 45 मुकदमों से संबंधित माल का कराया निस्तारण, आबकारी और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल

(कपिल कुमार) हरिद्वार। झबरेड़ा कोतवाली पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में विभिन्न मुकदमों से संबंधित माल के निस्तारण की कार्रवाई की गई। बुधवार, 18 नवंबर 2026 को माननीय द्वितीय अपर सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट, रुड़की के आदेश के क्रम में गठित टीम की मौजूदगी में यह कार्रवाई संपन्न हुई।

Kapil Kumar ·

झबरेड़ा पुलिस ने 45 मुकदमों से संबंधित माल का कराया निस्तारण, आबकारी और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल

इस दौरान क्षेत्राधिकारी मंगलौर, नायब तहसीलदार रुड़की एवं सहायक अभियोजन अधिकारी, उपखंड रुड़की की उपस्थिति में आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट से संबंधित मालों का नियमानुसार निस्तारण कराया गया। पूरी कार्रवाई की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, निस्तारण की इस कार्रवाई में आबकारी अधिनियम के 37 मुकदमों तथा आर्म्स एक्ट के 8 मुकदमों से संबंधित कुल 45 मालों का निस्तारण किया गया। न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में की गई इस कार्रवाई को पुलिस की नियमित कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा बताया गया।

संबंधित समाचार