Bharat Bulletin

अन्य

गौकशी के आरोपी को एक माह के लिए किया जिला बदर, झबरेड़ा पुलिस की कार्रवाई

(कपिल कुमार) हरिद्वार। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए झबरेड़ा पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस की रिपोर्ट पर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व), हरिद्वार के आदेश के बाद आदतन गौकशी के आरोपी लाला को एक माह के लिए जिला बदर कर दिया गया है।

Kapil Kumar ·

गौकशी के आरोपी को एक माह के लिए किया जिला बदर, झबरेड़ा पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, आरोपी लाला पुत्र इसरार निवासी ग्राम लाठरदेवा शेख, थाना झबरेड़ा के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत रिपोर्ट भेजी गई थी। इस पर जिला मजिस्ट्रेट ने उसे एक माह के लिए जनपद हरिद्वार की सीमा से बाहर रहने के आदेश जारी किए। पुलिस ने आरोपी को आदेशों का सख्ती से पालन करने और निर्धारित अवधि में जिले में प्रवेश न करने की हिदायत दी है। उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी झबरेड़ा के नेतृत्व में की गई।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज रावत और हेड कांस्टेबल गजपाल शामिल रहे।

संबंधित समाचार