Bharat Bulletin

अन्य

ऑपरेशन प्रहार के तहत झबरेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा हमले के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

(कपिल कुमार) हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत झबरेड़ा पुलिस ने जान से मारने की नीयत से मारपीट करने के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक सरिया और लाठी-डंडा भी बरामद किया है।

Kapil Kumar ·

ऑपरेशन प्रहार के तहत झबरेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा हमले के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को ग्राम खजूरी निवासी सुमित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इरफान सहित सात लोगों ने उनके चाचा मंगता के साथ घर में घुसकर पलकटी, सरिया और लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मामले में कोतवाली झबरेड़ा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त नौशाद पुत्र इरफान और मुनीर पुत्र आबाद, निवासी ग्राम खजूरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार, अपर उपनिरीक्षक मनोज कुमार और कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह शामिल रहे।

संबंधित समाचार