Bharat Bulletin

अन्य

कविता लेखन प्रतियोगिता में अंशी कश्यप ने हासिल किया तृतीय स्थान, विद्यालय परिवार में खुशी की लहर

(कपिल कुमार) हरिद्वार। एम.के. चिल्ड्रन एकेडमी, कुर्डी, विकासखंड नारसन की छात्रा अंशी कश्यप ने जनपद स्तरीय युवा महोत्सव ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ के अंतर्गत आयोजित कविता लेखन प्रतियोगिता में जनपद हरिद्वार में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

Kapil Kumar ·

कविता लेखन प्रतियोगिता में अंशी कश्यप ने हासिल किया तृतीय स्थान, विद्यालय परिवार में खुशी की लहर

अंशी की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं आयोजकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अंशी ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मक सोच और लेखन कौशल के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।

विद्यालय परिवार ने अंशी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने के लिए प्रेरित करती हैं। अंशी की सफलता निश्चित रूप से अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

संबंधित समाचार