पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को ग्राम खजूरी निवासी सुमित ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि इरफान सहित सात लोगों ने उनके चाचा मंगता के साथ घर में घुसकर पलकटी, लाठी-डंडों और सरियों से मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। मामले में कोतवाली झबरेड़ा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आबाद पुत्र इरफान और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार, अपर उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल मोहन शामिल रहे।