पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को ग्राम हीराहेड़ी में एक व्यक्ति अपने घर पर तोड़फोड़ करते हुए आगजनी का प्रयास कर रहा था और हंगामा मचा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखबीर पुत्र जम्मल सिंह, निवासी ग्राम हीराहेड़ी, कोतवाली झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज रावत और कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल रहे।