स्टोर में ग्राहकों के लिए 37 हजार से अधिक ज्वेलरी डिजाइन उपलब्ध हैं। इनमें ब्राइडल कलेक्शन, त्योहारों के विशेष आभूषण, आधुनिक डिजाइन और रोजाना पहनने वाले हल्के गहने शामिल हैं। इसके साथ ही ग्राहकों को बेहतर खरीदारी अनुभव देने के लिए ब्राइडल लाउंज और विशेष कारीगरी रूम भी तैयार किए गए हैं।
इंद्रिया के सीईओ संदीप कोहली ने कहा कि रुड़की में ग्राहकों की बदलती पसंद और आभूषणों की बढ़ती मांग को देखते हुए स्टोर की शुरुआत की गई है। ब्रांड का उद्देश्य बेहतर डिजाइन, गुणवत्ता, पारदर्शी एक्सचेंज पॉलिसी और भरोसेमंद खरीदारी अनुभव उपलब्ध कराना है।
कंपनी के अनुसार, उत्तराखंड उसके लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और आने वाले समय में राज्य में अपनी मौजूदगी को और विस्तार देने की योजना है।