इस आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की निगरानी की जा सकेगी। साथ ही आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी सरल और त्वरित रूप से उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई और आधुनिक तकनीक शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सरकार का उद्देश्य तकनीक का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ मेले की तैयारियों की भी समीक्षा की। मेलाधिकारी सोनिका ने विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं और तैयारियों की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।