इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मां गंगा हमारी आस्था और संस्कृति का आधार होने के साथ ही समृद्ध प्राकृतिक विरासत भी है। इसकी निर्मलता और अविरलता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से गंगा की स्वच्छता बनाए रखने और जलीय जीवों एवं प्राकृतिक मत्स्य संपदा के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों में मत्स्य बीज संचयन से मछलियों की उपलब्धता बढ़ाने और जलीय पारिस्थितिकी को मजबूत करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, एसडीएम योगेश मेहरा, सहायक निदेशक मत्स्य गरिमा मिश्रा, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी सहित मत्स्य विभाग के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।