Bharat Bulletin

अन्य

झबरेड़ा में मिट्टी खनन और परिवहन पर उठे सवाल, बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे वाहन

(ओमबीर सिंह) झबरेड़ा। क्षेत्र में खनन और ईंट भट्ठों के संचालन को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि ईंट भट्ठों के लिए जारी खनन अनुमति की आड़ में निर्धारित स्थान के बजाय अन्य जगहों से मिट्टी का अवैध रूप से उठान किया जा रहा है। वहीं, मिट्टी ढुलाई में लगे कुछ वाहन बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रहे हैं।

Kapil Kumar ·

झबरेड़ा में मिट्टी खनन और परिवहन पर उठे सवाल, बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे वाहन

स्थानीय लोगों का कहना है कि मिट्टी से भरे ओवरलोड वाहन दिनभर क्षेत्र की सड़कों पर आवाजाही करते हैं, जिससे सड़क सुरक्षा और आम लोगों की परेशानी को लेकर चिंता बनी हुई है। बिना नंबर प्लेट वाहनों के संचालन से उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में खनन और परिवहन से जुड़े नियमों के पालन को लेकर संबंधित विभागों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ईंट भट्ठों के लिए जारी खनन अनुमति की जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि मिट्टी का उठान निर्धारित स्थान से ही हो रहा है या नहीं। साथ ही बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ भी जांच अभियान चलाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। अब देखना होगा कि प्रशासन इन शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई करता है।

संबंधित समाचार