अस्पताल में नेहा ने दो स्वस्थ जुड़वा पुत्रों को जन्म दिया। मां और दोनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं तथा चिकित्सकों की निगरानी में जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
इस सुखद अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP)भी अस्पताल पहुंचे और नवजात जुड़वा बच्चों का नामकरण किया। उन्होंने एक बच्चे का नाम 'गणेश' और दूसरे का 'कार्तिकेय' रखा।
कांवड़ यात्रा के बीच जन्मे इन दोनों बच्चों को श्रद्धालु भगवान शिव का आशीर्वाद मान रहे हैं। अस्पताल में मौजूद लोगों ने नवजातों और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं। यह अनोखा पल कांवड़ यात्रा की यादगार घटनाओं में शामिल हो गया।