जानकारी के अनुसार शनिवार को कांगड़ा घाट से न्यू संजय पुल के नीचे गंगा के तेज बहाव में महेंद्र (22 वर्ष) पुत्र मंगल सिंह, निवासी तहसील स्वार, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) फंस गया। सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू अभियान के दौरान टीम ने सूझबूझ और दक्षता का परिचय देते हुए युवक को सुरक्षित किनारे पहुंचाया। युवक के सकुशल बचाए जाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और रेस्क्यू टीम की सराहना की।
हरिद्वार पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि गंगा में केवल निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें। तेज बहाव वाले क्षेत्रों और प्रतिबंधित स्थानों पर जाने से बचें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। पुलिस ने कहा कि आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।