जिला खेल कार्यालय, हरिद्वार द्वारा आयोजित विशाल साइकिल तिरंगा रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती सिमरनजीत कौर, सचिव एवं सिविल जज (एसडी), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों और युवाओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
रैली में 457 युवाओं, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। तिरंगा हाथों में लेकर प्रतिभागी देशभक्ति के नारों के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए लकी कूपन ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसमें 20 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान जिला खेल कार्यालय के अधिकारी, प्रशिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।