दुनिया

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, वीर नारियों का हुआ सम्मान

कारगिल विजय दिवस को जनपद हरिद्वार में शौर्य दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कारगिल शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Bharat Bulletin Admin · हरिद्वार ·

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, वीर नारियों का हुआ सम्मान

हरिद्वार (कपिल कुमार) । जनपद में कारगिल विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कारगिल शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा शहीदों के परिजनों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।

कार्यक्रम में जनपद के शहीद सैनिकों की वीर नारियों एवं परिजनों को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही एनसीसी कैडेटों और खेल विभाग के पदक विजेता छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

मेयर किरण जैसल ने कारगिल के वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने सैनिकों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी डॉ. सरिता पंवार सहित भूतपूर्व सैनिक, अधिकारी, एनसीसी कैडेट और विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।