अन्य

SSP हरिद्वार ने पुलिस मैस का किया औचक निरीक्षण, जवानों के भोजन की गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर

(कपिल कुमार) हरिद्वार | कांवड़ मेला-2026 के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से SSP हरिद्वार ने पुलिस मैस का औचक निरीक्षण किया।

Kapil Kumar ·

SSP हरिद्वार ने पुलिस मैस का किया औचक निरीक्षण, जवानों के भोजन की गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, पोषण स्तर तथा भोजन वितरण व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान SSP हरिद्वार व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ मेले में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी को न्यूनतम मूल्य पर ताज़ा, पौष्टिक एवं उच्च गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराया जाए, ताकि जवान पूरी ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर सकें। उन्होंने मैस प्रभारी को भोजन तैयार करने में स्वच्छता के उच्च मानकों का पालन करने, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय पर भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जवानों का स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और उनकी सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कांवड़ मेले जैसे विशाल आयोजन में हजारों पुलिसकर्मी दिन-रात सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य और भोजन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। SSP हरिद्वार के इस निरीक्षण को जवानों के मनोबल और कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।