अन्य

पुलिस के सहयोगी बने एसपीओ, मंगलौर कोतवाली में वितरित किए गए आवश्यक संसाधन

हरिद्वार (कपिल कुमार) । सीओ अभिनय चौधरी व प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर ने एसपीओ को जर्सी, छाता व अन्य सामग्री देकर बढ़ाया उत्साह ।

Kapil Kumar ·

पुलिस के सहयोगी बने एसपीओ, मंगलौर कोतवाली में वितरित किए गए आवश्यक संसाधन

मंगलौर। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी कर रहे स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कोतवाली मंगलौर परिसर में एसपीओ को जर्सी, छाता, गमछा सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) मंगलौर अभिनय चौधरी तथा प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर ने एसपीओ को सामग्री वितरित करते हुए उनके योगदान की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ मेले जैसे विशाल आयोजन में एसपीओ पुलिस के सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में मदद मिल रही है।

अधिकारियों ने सभी एसपीओ का उत्साहवर्धन करते हुए उनसे पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी निभाने का आह्वान किया। एसपीओ ने भी कांवड़ यात्रा के सफल एवं सकुशल संचालन के लिए पुलिस का पूर्ण सहयोग जारी रखने का भरोसा दिया।