अन्य

मानसून तैयारियों की समीक्षा, बंद नाले एक सप्ताह में खोलने के निर्देश

(कपिल कुमार) हरिद्वार। राज्य आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री विनय कुमार रोहिला की अध्यक्षता में रुड़की नगर निगम सभागार में मानसून के मद्देनजर आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Kapil Kumar ·

मानसून तैयारियों की समीक्षा, बंद नाले एक सप्ताह में खोलने के निर्देश

उन्होंने अधिकारियों को किसी भी आपदा की स्थिति में आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। राज्य मंत्री ने जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल जलनिकासी सुनिश्चित करने तथा लोक निर्माण विभाग को एक सप्ताह के भीतर सभी बंद नाला-नालियों को खोलने के निर्देश दिए। डेंगू की रोकथाम के लिए साफ-सफाई, फॉगिंग और जलभराव पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया।

बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा। साथ ही स्कूल परिसरों की सफाई, सीवरेज लाइनों की मरम्मत और सड़कों की अनधिकृत खुदाई पर रोक के निर्देश दिए।